नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू में आठ कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीबीएन में चार और परवाणू में चार संक्रमित पाए गए हैं। इन आठ मामलों में सीआरआई कसौली से छह, अतुल्या हेल्थकेयर से एक और जीएमसीएच से एक मामला पॉजिटिव आया है। जानकारी के मुताबिक परवाणू में ईएसआई से सीधे संपर्क से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
नालागढ़ के चौंकीवाला स्थित संस्थागत क्वारंटीन केंद्र रूहानी सत्संग भवन से दो यात्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जीएमसीएच 32 एएनसी बद्दी से अनुमति लेकर आया एक यात्री अतुल्या हेल्थकेयर लैब से पॉजिटिव आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के आठ संक्रमितों को कोविड अस्पताल और केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है।