फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठाड़ की पट्टानाली पंचायत में छह मंदिरों के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठाड़/बद्दी(सोलन)। ग्राम पंचायत पट्टानाली के क्षेत्रों में छह मंदिरों के ताले टूटे हैं। शातिरों ने चांदी के आभूषण, पीतल का सामान, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला शनिवार देर रात पट्टा महलोग-हरीपुर मार्ग के साथ लगते तीन मंदिरों का है। शातिर मंदिरों से सामान उड़ाकर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये तीनों मंदिर क्षेत्र के करीब 100 से अधिक परिवारों की आस्था से जुड़े हैं जो यहां के लोगों की कुलदेवी और देवताओं के मंदिर हैं। चोरी के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उन्होंने पुलिस से शातिरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पट्टानाली के तीन गांवों के मंदिरों में हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बीती रात चोर एक साथ तीन मंदिरों के ताले तोड़ कर मंदिर के अंदर दानपात्र में रखी नकदी, चांदी के छत्र और पीतल की घंटियों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब गांव के लोग मंदिरों में पूजा करने गए तो मंदिर के टूटे ताले देखकर लोगों के होश उड़ गए। एक ही रात में तीन गांव के मंदिरों के ताले टूटने से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना बरोटीवाला को दी। यह मंदिर पट्टा से हरिपुर सड़क पर स्थित हैं। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोर सड़क से फरार हो गए।
थाना प्रभारी बरोटीवाला मोहर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। चोरों ने छह मंदिरों के ताले तोड़ कर वहां रखी नकदी, मंदिर का सामान, चांदी के आभूषण आर पीतल की घंटी चुरा चुराई है। ठेढ़पुरा के शिव मंदिर, माता नैना देवी मंदिर, धरोआ के दुर्गा माता मंदिर, शिव मंदिर और घाट के शिव मंदिर, मनसा माता मंदिर और साथ लगते देव सूढ़ मंदिर में चोरों ने कटर से दरवाजों को काट कर मंदिरों को भी खासा नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें