फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में सात कोच के सहारे 20 खेलों का प्रशिक्षण दे रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। खेलकूद में दिलदस्पी रखने वाले युवाओं को खेल की बारीकियों को सिखाने के लिए सोलन का खेल विभाग मात्र सात कोच के सहारे चल रहा है। इससे युवाओं को प्रशिक्षण लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेल विभाग सोलन के आंकड़ों के अनुसार, इस समय यहां पर निदेशालय से स्वीकृत 20 खेलें हैं। इनमें फुटबाल, हाकी, बैडमिंटन, रेस्लिंग, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो सहित अन्य 12 खेलें युवाओं को सिखाने के लिए हैं। मात्र सात खेलों के लिए ही विभाग के पास कोच हैं। अभी केवल फुटबाल, रेस्लिंग, टीटी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबाल का प्रशिक्षण युवाओं को मिल रहा है। इसका खामियाजा खेलकूद में अपना कॅरिअर बनाने वाले युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। अभी जिला में 200 के करीब बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिनमें से एक कोच के पास 20 से 25 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। सीजन के समय में यही संख्या बढ़ जाती है और कोच न होने से युवाओं को प्रशिक्षण से वंचित रहना पड़ रहा है। इससे जिला में कोच की कमी के चलते बाकी खेलों में अपना कॅरिअर बनाने के लिए बच्चों को तरसना पड़ता है या फिर बाहरी राज्यों में प्रशिक्षण लेने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

समय-समय पर निदेशालय को करवाते हैं अवगत : डीएसओ
खेल विभाग सोलन के जिला खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में इस समय 20 स्वीकृत खेलों के जिले में सात कोच तैनात हैं। उन्होंने बताया कि एक कोच के अधीन 20 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। सीजन टाइम में संख्या बढ़ भी जाती है। उन्होंने बताया कि कोच की कमी को लेकर निदेशालय को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें