सोलन। जीनियस ग्लोबल स्कूल में चल रहे विंटर कैंप में बच्चों और शिक्षकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। विंटर कैंप में बच्चों पूरे जोश के साथ शिरकत की। कैंप 2 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी डायरेक्टर नीति शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि विंटर कैंप में बच्चे वाकई में ही जीनियस बन रहे हैं और पूरी एक्टिविटिज का मजा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कैंप एक सप्ताह से चल रहे है। कैंप की विशेषता यह है कि इसमें खासतौर पर बच्चों को वेस्टर्न और क्लासिकल डांस, योग, क्रॉफ्ट, ड्रामा तथा इंग्लिश स्पीकिंग सिखाई जा रही है। इसके रिजल्ट्स भी बच्चों में दिखने लगे हैं। स्कूल के सौजन्य से कैंप के दौरान चलाई जा रही किड्स हैल्दी किचन बच्चों में खूब लोकप्रिय रही। हर रोज बच्चे पौष्टिक और स्वादिष्ट पकवानों का यहां लुत्फ उठाते रहे। पीयूष और रचिता की माता वीनस गर्ग ने स्कूल द्वारा आयोजित विंटर कैंप की खूब तारीफ करते हुए कहा कि उनके दोनों बच्चे न केवल हर रोज कैंप से कुछ नया सीख कर आ रहे हैं। मुख्य तौर पर दोनों ने अच्छे से खाना खाना भी सीख लिया है। नीति ने कहा कि जीनियस स्कूल को एकमात्र लक्ष्य बच्चों को पढ़ाई के अलावा अन्य एक्टिविटिज में भी सक्षम बनाना है। कहा कि आने वाले दिनों में बच्चों के लिए कैंप में अनेक तरह के आयोजन किए जाएंगे।