फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे 60 चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट महाविद्यालय में इसी सत्र से भरे जाएंगे शिक्षकों के पद
विज्ञापन


दाड़लाघाट काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
विद्यार्थियों ने दी एकल नृत्य, पंजाबी गिद्दा समेत कई प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/दाड़लाघाट। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए 60 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए इस वर्ष के बजट में प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि हिमाचल को प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लिए सौर ऊर्जा जैसे अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने पारितोषिक वितरण समारोह में पुरस्कृत होने वाले छात्रों को बधाई दी।
कहा कि राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सभागार निर्माण के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इसी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में अध्यापकों के विभिन्न पदों को भरने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने का मामला भी उचित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 3100 रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गिद्दा, एकल नृत्य, राजस्थानी, हरियाणवी नृत्य, नाटी, भंगड़ा की प्रस्तुति दी। कार्यकारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत कर महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव राजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल संजय ठाकुर, व्यापार मंडल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, पंचायत प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें