फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पहले दिन बेअसर दिखी ट्रकों की हड़ताल, सब्जी मंडी से रवाना हुए ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। देश भर में शुरू ट्रक यूनियनों की हड़ताल का असर सोलन सब्जी मंडी में कम ही देखने को मिला। शुक्रवार को सब्जी मंडी में टमाटर की खेप भी पहुंची और गाड़ियों से बाहरी राज्यों के लिए भी सप्लाई की गई। सब्जी मंडी से इस दौरान छोटी और बड़ी गाड़ियों से टमाटर की सप्लाई अन्य राज्यों के लिए की गई। इन दिनों सोलन सब्जी मंडी में टमाटर का सीजन जोरों पर चल रहा है। ऐसे में हड़ताल के चलते किसानों को टमाटर खराब होने का डर सता रहा था लेकिन शुक्रवार को संब्जी मंडी में हड़ताल का खास असर देखने को नहीं मिला। सब्जी मंडी सोलन से शुक्रवार को करीब 30 गाड़ियों को लोड किया गया।

 

साथ ही छोटी गाड़ियों में टमाटर को बाहरी राज्यों के लिए भेजा गया। सोलन सब्जी मंडी में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के बाद टमाटर समेत अन्य सब्जियों की लोडिंग-अनलोडिंग होती रही। इस दौरान कुछ ही ट्रकों को सब्जी मंडी के अंदर व बाहर खड़े देखा गया। देश में शुक्रवार को ट्रक यूनियनों की हड़ताल से सोलन सब्जी मंडी को ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह से ही किसान अपने उत्पादों को लेकर सब्जी मंडी पहुंचे। शुक्रवार को भी सोलन में टमाटर के करीब 10 हजार क्रेट पहुंचे। इस दौरान मंडी में आढ़तियों की ओर से इसकी सप्लाई बाहरी राज्यों के लिए की गई। मंडी से टमाटर की सप्लाई नियमित रूप से होती रही। सोलन मंडी में शुक्रवार को टमाटर 500 रुपये तक बिका हड़ताल का कोई अधिक असर न होने से कारोबारियों और किसानों की परेशानी कम हो गई। साथ ही सोलन सेब मंडी से भी सेब का कारोबार होता रहा।


30 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं
सब्जी मंडी के व्यापारी पदम पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार को हड़ताल से किसी तरह की दिक्क्तें नहीं रही। मंडी से करनाल, पानीपत, दिल्ली के लिए वाहनों को भेजा गया। शुक्रवार को करीब 30 से अधिक बड़े वाहनों को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है सप्लाई : कश्यप
मार्केट कमेटी के सचिव प्रकाश कश्यप ने कहा कि ट्रक यूनियन की हड़ताल का सोलन मंडी में खास असर नहीं रहा। वाहनों से माल लोड और अनलोड होता रहा। टमाटर का निर्यात बाहरी राज्यों में किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें