अमर उजाला ब्यूरो
सुबाथू(सोलन)।
लुधियाना में 16 से 18 दिसंबर तक होने वाली जगन्नाथ यात्रा में हरि सुमिरन के लिए गोस्वामी गणेश दत्त सनातम धर्म कालेज सुबाथू से करीब तीन दर्जन छात्र छात्राओं का दल रवाना हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. निशा कपिल ने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था का संचार होता है।
पिछले कई दिनों से बच्चों ने यात्रा में भाग लेने के लिए राधा कृष्ण की सुंदर झांकियों के साथ हरि भजन की तैयारियां भी की हैं। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान कालेज के बच्चे हिमाचल की सांस्कृतिक और आस्था की झलक प्रस्तुत करते हैं। शनिवार को कालेज के महासचिव मनीष गुप्ता, प्रशासक राजेंद्र शास्त्री ने कालेज के बच्चों को लुधियाना के लिए रवाना किया। इस यात्रा में सपना, हेमा, चांदनी, रजत, हिमांशु, शिवानी, किरण, लक्ष्मी, सपना, विमल सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।