फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब मंडी के पांच आढ़तियों पर लगाया 75 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सेब मंडी सोलन में प्रदेश मार्केट कमेटी की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पांच आढ़तियों पर कार्रवाई की है। इस दौरान आढ़तियों पर 75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
इसमें कुछ आढ़ती किसानों से तय लेबर फीस से अधिक वसूल कर रहे थे। वहीं कुछ आढ़तियों ने पिछले करीब दो महीने से मार्केट फीस ही जमा नहीं करवाई थी।
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में किसानों-बागवानों से तय लेबर फीस से अधिक की वसूली की जा रही है। इसकी जानकारी जब मार्केट कमेटी को मिली तो शुक्रवार सुबह टीम मंडी पहुंच गई। इस बीच आढ़ती किसानों से चार रुपये से अधिक की लेबर फीस वसूल कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई कर आढ़तियों पर जुर्माना लगाकर उन्हें चेतावनी भी दी है। इस बीच मार्केट फीस जमा नहीं करने पर आढ़तियों पर कार्रवाई कर मौके पर जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन

उधर, मंडी समिति के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश मार्केट कमेटी की टीम ने मंडी का निरीक्षण किया है। इस दौरान पांच आढ़तियों पर अधिक लेबर फीस वसूल करने पर कार्रवाई कर आढ़तियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें