सोलन। जिला सोलन में रविवार को चार गर्भवती महिलाएं, एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 48 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इनमें 33 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में बद्दी से 14, नालागढ़ से 12, धर्मपुर से पांच, चंडी से 13, एमएमयू से तीन और सोलन से एक शामिल हैं। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आए परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित आठ लोग पॉजिटिव लोगों के सीधे संपर्क में आए हैं। खांसी, जुकाम और वायरल से पीड़ित 18, गर्भवती महिलाएं चार, यात्री दो, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक कार्ड टेस्ट से, तीन वालंटियर और 11 एसीएफ के शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वायरल से पीड़ित लोग सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे होम क्वारंटीन रहें। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को जांचा जा रहा है।