फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार की 44 पंचायतों के लिए 459.95 लाख रुपये ः रघुवंशी

Wed, 21 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, कुनिहार सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति कुनिहार की त्रैमासिक बैठक समिति अध्यक्ष नीलम रघुवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन माह के आयव्यय की अभिपुष्टि के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम, सिंचाई, जन स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग के अलावा वन विभाग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। कुनिहार की 44 पंचायतों में 459.95 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


बैठक में कई विभागों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही विभागों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए। वहीं गत बैठक में विभागों के आला अधिकारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी छाया रहा। पंचायत निरीक्षण अधिकारी चमन लाल ने कहा कि 13वें वित्तायोग के तहत पंचायत समिति की बीस प्रतिशत अभिसरण राशि की कार्य योजनाएं पारित की गईं। इनमें पंचायत धुंधन, पंचायत कुनिहार के गौसदन निर्माण के अलावा पंचायत घर घनागुघाट, दानोघाट, बसंतपुर के साथ पंचायत घर बातल के लिए कुल राशि 12,57,052 रुपये स्वीकृत किए हैं।

14वें वित्त आयोग की वित्त वर्ष 2016-17 में विकास खंड कुनिहार की 44 पंचायतों में 459.95 लाख की अनुमानित लागत से 547 कार्य योजनाओं का अनुमोदन किया गया। इस बैठक में समिति उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, प्रेमचंद, ओम प्रकाश, सीमा देवी, विमला, गीता ठाकुर, सुरेश, पवन, सावित्री, कांता, हिरापाल, हरीश कुमार, जमनादास और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें