फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार के डैशबोर्ड से 3.22 ग्राम चिट्टा बरामद

Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाईपास रोड पर हनुमान मंदिर के पास एक कार से 3.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और डिजिटल तराजू बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सचिन ठाकुर और गुरप्रीत सिंह उर्फ जट्टा की कार नंबर एचपी 12एस-9908 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 3.22 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल तराजू मिला। पुलिस ने बरामद पदार्थ और तराजू को कब्जे में लेकर थाना नालागढ़ में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। वहीं, डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें