फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबुजा कंपनी में मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दाड़लाघाट/अर्की (सोलन)। अंबुजा सीमेंट कंपनी में कामगार की मौत के बाद दूसरे दिन मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन पर उतरे मजदूरों ने कंपनी में हो रही छंटनी का विरोध किया तथा मजदूर इंद्रदेव की मौत के लिए मजदूरों की कमी को जिम्मेदार बताया। शनिवार को प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को कंपनी प्रबंधन ने मनाने की कोशिश की। लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर डटे रहे और प्रबंधन के सामने काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। यूनियन के प्रधान लच्छी राम ने कहा कि इससे पूर्व कंपनी में एक प्वाइंट पर तीन से चार मजदूर ड्यूटी पर रहते थे। लेकिन छंटनी के बाद अब एक-एक मजदूर को ड्यूटी देनी पड़ रही है। इसकी वजह से मजदूरों में भय का माहौल बना है। इंद्रदेव के साथ हुए हादसे के समय यदि कुछ मजदूर मौके पर होते तो उसकी मौत नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की छंटनी बंद करने और संख्या बढ़ाने समेत मृतक को उचित मुआवजे समेत परिवार के सदस्य को नौकरी का आश्वासन नहीं मिलता प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि उस कामगार के साथ काम पर एक आदमी और होता तो शायद यह हादसा इतना खासा नहीं होता। उधर, कंपनी के प्रबंधन ने मृतक इंद्रदेव के बेटे को कंपनी में नौकरी देने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी के प्रबंधक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि मजदूर कंपनी का नियमित कर्मचारी था। इसके परिवार को कंपनी की तरफ से हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। बताया कि कंपनी हादसे के बाद मृतक के परिवार के साथ खड़ी है। इसके अलावा हादसे की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें