फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो महिलाओं समेत 30 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 26 Nov 2023 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
रामशहर के नंड में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तादान करता रक्तदाता। संवाद
विज्ञापन
जनकल्याण समिति ने नंड में लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

रामशहर थाना प्रभारी ने किया शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जनकल्याण समिति की ओर से रविवार को 5वां रक्तदान शिविर नंड पंचायत में लगाया गया। शिविर में तीन लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में 28 पुरुष और दो महिलाएं ममता देवी और सीमा कुमारी ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर रामशहर के थाना प्रभारी चमन लाल ने दीप जलाकर कैंप का शुभारंभ किया साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने अधिक से अधिक रक्तदान करने की सलाह दी ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जा सके। यह दान सबसे बड़ा दान है। इससे मरते हुए मनुष्य को नया जीवन मिलता है। नालागढ़ अस्पताल से चिकित्सक डॉ. मोनिका और उनकी टीम ने रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन

डॉ. मोनिका ने बताया कि जन कल्याण समिति का यह पांचवां रक्तदान शिविर है। रक्तदान करने से मनुष्य को किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। 24 घंटे के भीतर दोबारा खून पूरा हो जाता है। एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के भीतर दोबारा रक्तदान कर सकता है। उन्होंने पांचवीं बार शिविर लगाने पर जनकल्याण समिति का धन्यवाद किया। इस मौके पर जनकल्याण समिति संस्थापक मंत सिंह, समिति अध्यक्ष विशाल परमार, सदस्य कृष्ण कुमार, मदन लाल, विकास परमार, राजेश कुमार, राम सिंह, रूपलाल, प्यारेलाल, शेर सिंह, रामजी दास, नरेंद्र शर्मा आदि ने रक्त दान कर पुण्य कमाया। इस मौके पर नंड पंचायत के सहायक बलविंदर सिंह और अमरचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें