फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजेहरा स्कूल की दो छात्राएं एनआईटी हमीरपुर में करेंगी साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश

Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। 31वीं बाल विज्ञान सम्मेलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा की जमा दो की छात्राएं मनप्रीत कौर और सुमति कौर ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में अपना स्थान पक्का किया है। मनप्रीत कौर तालाबों का जलस्तर निरंतर कम होने के कारणों पर अध्ययन कर रही हैं। वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। पिता महेशू राम मजदूर हैं। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएमसी प्रधान शिव सिंह ने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें