फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 291 पोलिंग बूथों की होगी वेब कास्टिंग, 22 एंबुलेंस रहेंगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कसौली और सोलन के सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम और अर्की के सामान्य पर्यवेक्षक उदय नारायण दास ने उपायुक्त कार्यालय में विधानसभा चुनाव-2022 के संबंध में सभी निर्वाचन नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सामान्य पर्यवेक्षकों ने चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सामान्य पर्यवेक्षक ने 12 नवंबर को प्रात: 5:00 बजे आरक्षित ईवीएम को आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने 10 नवंबर तक सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में तैनात करने के निर्देश भी दिए। सामान्य पर्यवेक्षक उदय नारायण दास ने कहा कि पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का बैनर या झंडा लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सामान्य पर्यवेक्षकों को जिले में चुनाव को लेकर की जा रही पुलिस और स्वास्थ्य व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों के बारे में बताया। कहा कि जिले के 291 पोलिंग बूथ में वेब कास्टिंग की जाएगी और लगभग 22 (108) एंबुलेंस तैनात की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 263 गृह रक्षक हैं जिनकी तैनाती सफल और सुरक्षित मतदान के लिए की जाएगी और लगभग 143 गृह रक्षक बाहरी राज्य से बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, सहायक आयुक्त-उपायुक्त संजय स्वरूप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बद्दी) और अन्य नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें