कुमारहटी के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर। संवाद
- फोटो : SOLAN
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप एक बाइक ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सुशील कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बड़ोग बाइक से धर्मपुर जा रहा था। कुमारहट्टी के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान भी लिए हैं। लोगों ने पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी बरवाला जिला अंबाला हरियाणा की लापरवाही बताई है। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।