फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में पकड़ी 2700 लीटर शराब की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने का अभियान तेज कर दिया है। अभी तक विभाग ने दो महीनों में हजारों लीटर में देसी, अंग्रेजी और बियर की 2700 लीटर खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इससे शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

आबकारी और कराधान विभाग के अनुसार प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद ऐसे लोगों पर ज्यादा निगरानी रखी जा रही है। अभी तक विभाग ने जिला सोलन के अर्की, कुनिहार, परवाणू, भोजनगर, मल्ला सहित अन्य क्षेत्रों से शराब को पकड़ा है। इसके लिए विभाग की फोर्स को काम पर लगाया है। जो गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर अवैध कारोबारियों को पकड़ रहे हैं। जिला में एनएच के किनारे बैठे ढाबा संचालकों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला की शराब फैक्ट्रियों पर भी विभाग की पैनी नजर है।
विज्ञापन


जिला भर में नौ टास्क फोर्स को किया है तैनात
शराब के कारोबारियों पर नजर बनाए रखने के लिए नौ टास्क फोर्स बनाई गई हैं। इस टीम में चार लोगों को शामिल किया गया है। ये गुप्त सूचना पर कार्रवाई अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक कमिश्नर बाबू राम नेगी ने बताया कि अभी तक दो महीनों के अंदर विभाग ने 2700 लीटर देसी, अंग्रेजी और बीयर पकड़ी है। उन्होंने बताया कि सारी कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई है जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें