फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटीवाला-नालागढ़ और परवाणू को मिलेगी कूड़े-कचरे से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने के लिए बीबीएनडीए ने एक निजी कंपनी के साथ 25 साल के लिए करार साइन किया है। जो इस क्षेत्र का कूड़ा-कचरा केंदूवाल स्थित सीईअीपी प्लांट में गिराएगी और इससे ऑर्गेनिक खाद्य और प्लास्टिक से एलडीओ तैयार किया जाएगा। यह करार जेबीआर टेकभनोलॉजी नामक कंपनी के साथ साइन किया।

इसने बुधवार को केंदूवाल में भूमि-पूजन कर प्लांट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। जेबीआर कंपनी के एमडी राजेंद्र सिंह व जीएम जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी ने जो प्लांट केंदूवाल में लगाया जा रहा है। उसमें कूड़े-कचरे से ऑर्गेनिक खाद तैयार की जाएगी। इसे भूमि को उपजाऊ बनाने और अधिक मात्रा में फसल तैयार करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं उद्योगों से निकलने वाले प्लास्टिक से एलडीओ तैयार किया जाएगा। इसका प्रयोग फर्नेस उद्योगों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत का यह पहला ऐसा प्लांट है जो केंदूवाल में लगाया जा रहा है। यह प्लांट छह माह के अंदर कार्य शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि एक मई से बीबीएनडीए क्षेत्र, नगर परिषद बद्दी, नालागढ़ और परवाणू से घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डिप्टी सीईओ बीबीएनडीए सुधीर शर्मा ने बताया कि इसके लिए टेंडर लगाए थे और सबसे कम टेंडर जेबीआर कंपनी का था। बीबीएनडीए ने कंपनी के साथ 25 साल के लिए कंट्रैक्ट किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर एक्सईएन बीबीएनडीए विश्रदास, एसडीओ दिग्विजय सिंह ठाकुर, एटीपी राजेश कौंडल, राम किशन चौधरी, जेई उर्मेश, कानूनगो सुलेमान, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, प्रधान लेही रमेश कौर, इंटक अध्यक्ष बीबीएन गुरमेल चौधरी, एजीएम जेबीआर अवध मिश्रा, साइट इंचार्ज गुरमीत सिंह, अक्षित चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें