फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन रेलवे स्टेशन पर यात्री लगा सकेंगे चाय की चुस्की, रेलवे ने किया कैंटीन का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कैंटीन का उद्घाटन, यात्री पी सकेंगे चाय की चुस्की
विज्ञापन

धर्मपुर, बड़ोग और कंडाघाट के बाद अब सोलन में लोगों को मिली सुविधा
16 साल पहले बंद हुई थी सोलन स्टेशन की कैंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ऐतिहासिक शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर सोलन स्टेशन में कैंटीन की सुविधा बुधवार से शुरू हो गई। कैंटीन का शुुभारंभ यातायात निरीक्षक कालका-शिमला केवल प्रकाश ने किया। इसके खुलने के बाद यात्रियों को खाने पीने की वस्तुएं लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा। यात्रियों को यहीं पर सारी चीजें आराम से मिल गईं। वर्तमान में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिने-चुने स्टेशनों पर ही कैंटीन की सुविधा दी जा रही है। इसमें धर्मपुर, बड़ोग और कंडाघाट शामिल थे। अब रेलवे विभाग ने सोलन यह सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करवा दी है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले सैकड़ों पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कालका-शिमला ट्रैक के सोलन स्टेशन पर कुछ वर्ष पूर्व कैंटीन सुविधा मिलती थी। 2002 में इसे बंद कर दिया था।
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रोज सैकड़ों लोग बाहरी राज्यों और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते है। इस बीच पर्यटकों के खाने पीने के लिए सिर्फ तीन ही स्टेशनों पर सुविधा थी। बुधवार से सोलन रेलवे स्टेशन पर सभी को यह सहूलियत दी गई है। कैंटीन के ठेकेदार अशोक कुमार ने बताया कि कैंटीन में यात्रियों को वेंडिंग मशीन से चाय, कॉफी, सूप की सुविधा के साथ खाने-पीने की वस्तुएं गर्मागर्म उपलब्ध करवाई जाएंगी। शुभारंभ अवसर पर रेलवे विभाग से यातायात निरीक्षक केवल प्रकाश, स्टेशन अधीक्षक मनरिंद्र सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक शिमला अमर सिंह ठाकुर, राजू, मदन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें