फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्स ब्लाक की छत से टपक रहा सीवरेज का पानी

विज्ञापन
अंबुजा कंपनी में 36 दिन से निष्कासन को लेकर संघर्ष कर रहे मजदूरों और यूनियन के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्यों को पुलिस ने तय नियमों के तहत गेट से बाहर खदेड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। डिग्री कॉलेज धर्मपुर परिसर में वीरवार को विद्यार्थियों और सीएससीए छात्र संघ ने मांगें पूरी न होने पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें कॉलेज परिसर में सेप्टिक टैंक के ओवरफ्लों के कारण बारिश होने से छतों से टपक रहे पानी को दुरुस्त करने की मांग की थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रशासन उनकी मांग को पूरी नहीं करेगा तब तक कोई भी छात्र कक्षाओं में नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज धर्मपुर वर्तमान में अस्थाई तौर पर बीआरसीसी आफिस के भवन में चल रहा है। महाविद्यालय में बीए और बीकॉम के करीब 350 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को विवि प्रशासन तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय छात्र परिषद संघ (सीएससीए) बनाई है। सीएससीए छात्र संघ द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की कई समस्याओं के लिए ज्ञापन सौंप चुकी है जिनमें से कुछ समस्याओं का ही हल निकला है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले सीएससीए द्वारा कामर्स ब्लॉक के पास सेप्टिक टैंक के ओवरफ्लो के कारण, बारिश होने से छतों से टपक रहा पानी और सफाई न होने से जैसी समस्याओं का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है। विद्यार्थियों की मांग पूरी न होने के कारण वीरवार को धरना प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान विद्यार्थियों ने किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया और न ही कोई नारेबाजी की गई।
इस मौके पर सीएससीए की प्रधान प्रियंका वर्मा, सचिव तानिया शर्मा, सह-सचिव हिमानी चोपड़ा, सीआर अकांक्षा, विशाली, दीक्षा ठाकुर सदस्य कैलाश कुमार, रुचि वर्मा, वैशाली, दीपिका, हीना, सुमन, प्रियंका शर्मा, नीलम, दिव्या, मनीषा और पूनम सहित 130 विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को जल्द इन समस्याओं को हल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें