नालागढ़ के पंजेहरा में पंजेहरा में लगाया आयुर्वेदिक जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। आयुष विभाग की ओर से नालागढ़ के पंजेहरा में ''सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने किया।
शिविर में कुल 172 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाएं वितरित की गई। शिविर में उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखविंद्र कौर और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास करवाया और उनसे होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। सरवाईकल, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों की मर्म चिकित्सा की ओर से उपचार भी किया गया।
शिविर में उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखविंदर कौर के अतिरिक्त डॉ रवि शर्मा (एमडी), डॉ संदीप कुमार, डॉ कुंजी लाल, डॉ नीतू एवं आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर बबलू संदल, मनोज कुमार, दर्शना और अरुणा डेविड, स्टाफ नर्स, निरंजन कौर, धात्री, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पवन कुमार, रामपाल ने अपनी सेवाएं प्रदान की गई।