फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में लेफ्टिनेंट बनीं नालागढ़ की अमृतांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर की अमृतांजलि सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। अमृतांजलि ने लिखित परीक्षा पास कर देशभर में 7वां, जबकि वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर में दूसरा स्थान अर्जित कर सिल्वर मेडल हासिल किया है। अमृतांजलि को आर्म्ड फोर्स मेडिकल स्कूल चंडी मंदिर में ट्रेनिंग के बाद साउथ वेस्ट कमांड जयपुर अस्पताल में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में कमांडेंट मेजर जनरल रश्मी दत्ता ने अमृतांजलि को स्टार लगाकर सम्मानित किया। अमृतांजलि ने इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व अध्यापकों को दिया। अमृतांजलि ने दसवीं तक की पढ़ाई दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ व जमा दो की पढ़ाई औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी से की।

अमृतांजलि के दादा व दोनों चाचा सेना से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता रणधीर चंदेल केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता शारदा चंदेल हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग में महिला आईटीआई नालागढ़ में मुख्य शिल्प अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें