सोलन। प्रदेश के पांच जिला में मशरूम उत्पादन करने वाले लोगों को इस बार कंपोस्ट यूनिट से खाद नहीं मिल पाएगी। चंबाघाट कंपोस्ट यूनिट फोरलेन के जद में आने के बाद उद्यान विभाग सोलन में खाद को तैयार नहीं करेगा। सोलन मशरूम यूनिट से प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को अनुदान पर सिंतबर से कंपोस्ट दी जाती है। हालांकि उद्यान विभाग कंपोस्ट यूनिट का कार्य शुरू न होने के कारण अब कोई दूसरी योजना बना रहा है।
यदि लोगों को यहां से कपोस्ट नहीं मिलती है तो मशरूम लगाने के लिए उत्पादकों को मंहगे दामों पर खाद लेनी पड़ेेेगी। खाद न मिलने से प्रदेश के सोलन, शिमला, किन्नौर, बिलासपुर और सिरमौर में खुंब उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। चंबाघाट स्थित मशरूम कंपोस्ट यूनिट में इस बार खाद को तैयार नहीं किया जा सकेगा। कालका से शिमला तक बन रहे फोरलेन निर्माण में कंपोस्ट यूनिट को तोड़ा जा चुका है। यूनिट के यहां उन होने से अब पांच जिला के खुंब उत्पादकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है।
भाग ने नई कंपोस्ट यूनिट बनाने के लिए हिमुडा से करार किया है जिसका एस्टिमेट तैयार हो चुका है, लेकिन एक माह में यूनिट को तैयार करना मुश्किल है। चंबाघाट स्थित कंपोस्ट यूनिट में हर वर्ष करीब 210 मीट्रिक टन खाद बनाई जाती थी। जो पंजीकृत किसानों को सब्सिडी पर दी जाती है। खाद न मिलने से पांच जिलों के खुंब उत्पादकों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं।
90 रुपये का बैग मिलता है 50 रुपये में
उद्यान विभाग के चंबाघाट कंपोस्ट यूनिट से लोगों को कम दामों पर खाद दी जाती है। यदि किसी किसान को मशरूम के लिए निजी संस्थानों से खाद लेनी पड़ती है तो उसे 90 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, यहां पर पंजीकृत किसानों को यह खाद 50 रुपये में मिलती है। पांच जिलों के करीब 100 लोगों को यहां हर साल खाद अनुदान पर दी जाती है।
तैयार कर दिया है यूनिट बनाने का एस्टिमेट
हिमुडा के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि चंबाघाट में बनने वाले मशरूम यूनिट का एस्टिमेट तैयार कर दिया गया है। यहां पर करीब दो करोड़ की लागत से आधुनिक कंपोस्ट यूनिट बनाई जाएगी। जल्द हिमुडा इसे बनाने का कार्य शुरू करेगी।
फोरलेन से प्रभावित है यूनिट : रत्न सिंह
खुंब परियोजना चंबाघाट के प्रभारी रत्न सिंह ठाकुर ने कहा कि कंपोस्ट यूनिट फोरलेन की जद में आने से यहां खाद तैयार करना इस मुश्किल है। खुंब उत्पादकों को दिक्कतें न आए, इसके लिए विभाग योजना बना रहा है। चंबाघाट में नई आधुनिक कंपोस्ट यूनिट बनाने के लिए हिमुडा से करार किया गया है।