फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाइक के नीचे दबने पर 13 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लागढ़ के चूहुंवाल में सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। बाइक के नीचे दबने से नालागढ़ में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। चूहुंवाल के हेमंत शर्मा का 13 वर्षीय बेटा हितार्थ वीरवार सुबह आंगन में खड़ी बाइक को साइड में लगा रहा। संतुलन बिगड़ने से पहले वह फिर बाइक उसके ऊपर गिर गई। इससे उसके सिर में चोट लग गई। उसे घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक विश्व हिंदू परिषद नेता मास्टर सुरेंद्र शर्मा का पोता था। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र राणा, नगर परिषद अध्यक्ष वंदना बंसल, पूर्व अध्यक्ष मनोज बर्मा, अलका वर्मा, पार्षद संजीव भारद्वाज, महेश गौतम, विनोद शर्मा बिंदू, राकेश ठाकुर ने असमय मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है और परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें