बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर झाड़माजरी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले के सिंहपुरा तहसील के बरालू गांव का सुनील कुमार अपने साथी बिहार के उपेंद्र पाल के साथ बरोटीवाला से झाड़माजरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह झाड़माजरी पहुंचा तो सामने आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस कारण सवार व्यक्ति की सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उपेंद्र घायल हो गया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।