फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना को किया जाए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाण ू(सोलन)। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जीत राम ने की। इसमें वक्ताओं ने संघ की मांगों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर इसकी बहाली की मांग भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उनकी लंबित पड़ी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया है। सभी विद्यालयों में नियमित हुए जेबीटी की वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान 2017 के अंत तक करने, अंश कालिक और जलवाहकों के रिक्त पद भरने, मुख्य शिक्षक समेत शिक्षा अधिकारियों व अन्य की पदोन्नति सुनियोजित ढंग से वेतन वृद्धि के साथ करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धर्मपुर के उपाध्यक्ष सुनीला भाटिया, पार्वती रानी, मनोहर शर्मा, महासचिव हेमराज शर्मा, सह सचिव धर्मपाल रघुवंशी, लेखाकार राजीव शर्मा, मनोहर कौशल, राजेंदर नेगी, उषा वालिया, रेनू थापर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें