फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को मिलेगी वैटिंग कक्ष की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अब घंटों लाइनों में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। यहां लोगों को जल्द वेटिंग रूम की सुविधा मिलेगी। अभी तक अस्पताल में लोगों को बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में जिला सोलन सहित शिमला और सिरमौर से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें घंटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना करीब 1200 की ओपीडी लगती है। लेकिन उक्त रोगियों को बैठने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसके चलते उन्हें ओपीडी के बाहर घंटों लाइनों में या फिर फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं, लाइनों में खड़े लोगों में कई दफा अपनी बारी को लेकर बहस भी हो जाती है। इसका खामियाजा अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ता है। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्य द्वार के साथ ही एक वेटिंग रूम बनाया जाएगा। इसमें रोगियों सहित अन्य लोगों को बैठने के लिए बैंच सहित कुर्सियां लगाई जाएंगी।

पूछताछ कक्ष में भी होगा बदलाव
क्षेत्रीय अस्पताल में बनाए गए पूछताछ कक्ष में भी बदलाव किया जाएगा। इसमें वर्तमान में मुख्यद्वार के कोने में स्थित पूछताछ कक्ष को अब मुख्य द्वार के साथ दरवाजे के कोने में स्थापित किया जाएगा। वहीं इसका आकार भी छोटा होगा, जिससे वेटिंग रूम के लिए ओर अतिरिक्त स्पेस मिल जाएगा। वहीं पूछताछ कक्ष सामने होने से लोग डॉक्टर सहित अन्य ओपीडी, वार्डों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
जल्द मिलेगी सुविधा
अस्पताल के एमएस महेश गुप्ता ने बताया कि रोगियों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम बनाया जा रहा है। इससे जहां ओपीडी के बाहर लगी लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा, वहीं लोगों को उन्हें बैठने की सुविधा मिलेगी। वहीं उक्त स्थान पर स्थित पूछताछ कक्ष में भी बदलाव किया जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें