फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे मिला 11 वर्षीय बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के निक्कूवाला गांव में खेत में एक प्रवासी बच्चे का शव संदिग्ध हालात में मिला है। बच्चे के कान से खून निकल रहा था। शक जताय जा रहा है कि बच्चे को किसी ने मार कर यहां फेंका है। यह बच्चा पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला रामगढ़ के बिलासपुर गांव का राम आसरा नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है। तीन दिन पहले उसका बेटा घर से खेलने के लिए गया लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन

परिजनों से काफी जगह ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने अनुमान लगाया कि हो सकता है बच्चा अपनी बुआ के घर चला गया हो। जब वह वहां पर भी नहीं मिला तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। बुधवार को उसका शव निक्कूवाला के साथ लगते खेतों में नीम पेड़ के नीचे मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे के कान से खून निकल रहा था। परिजनों ने पुलिस से इसकी जांच की मांग की है। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें