फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कंसल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। अखिल भारतीय औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती हिमाचल इकाई का वार्षिक अधिवेशन बद्दी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेश भर से लगभग सौ उद्यमियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद व उत्तर भारत के प्रभारी विनोद जैन ने विशेष तौर पर शिरकत की। हिमाचल इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम बिंदल ने अपनी टीम की दो वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इसके बाद महामंत्री राजीव कंसल ने प्रदेश की इकाइयों और नए चैप्टरों विशेषकर कांगड़ा इकाई के गठन का जिक्र कर अपनी उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव दिनेश ने प्रदेश की नई टीम की घोषणा की। इसमें सर्वसम्मति से बद्दी के उद्यमी राजीव कंसल को प्रदेशाध्यक्ष, परवाणू के उद्यमी विकास सेठ को महासचिव और नालागढ़ के उद्यमी हरबंस पटियाल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष राजीव कंसल ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसको वह पूर्व की तरह बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
मंच संचालन बद्दी इकाई के उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पंजाब के अध्यक्ष अरविंद धूमल, लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, हिमाचल फार्मा चेयरमैन सतीश सिंगला, संरक्षक एमपी शर्मा, विनोद खन्ना, नेत्र प्रकाश कौशिक, सुरेंद्र जैन, संजीव शर्मा, अजय चौहान, चिरंजीव ठाकुर, अनिल मलिक, सतपाल जस्सल, अशोक कुमार राणा, नालागढ उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सैणी, रमन कौशल, सुधीर गुप्ता, हेमराज चौधरी, अखिल मोहन, परवाणू के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रकाश वर्मा, पवन वर्मा, कालाअंब के अध्यक्ष अश्विनी गर्ग, बद्दी इकाई के अध्यक्ष संजय बतरा, तरसेम शर्मा, के एस ठाकुर शामिल थे।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
समाज सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए बरोटीवाला के रिगल किचन उद्योग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बद्दी के लघु उद्योग डलास फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के उद्यमी डॉ. राजेश गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर फार्मा विंग का नेतृत्व करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश संरक्षक एमपी शर्मा और नेत्र प्रकाश कौशिक को भी संगठन के प्रति उनकी सेवाओं को देखकर नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें