फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही से धूप में 6 घंटे से तपते रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला प्रशासन की अनदेखी के ठोडो मैदान में आयोजित नशा निवारण रैली के दौरान तपती धूप में करीब छह घंटे तक विद्यार्थियों को झुलसना पड़ा। आलम यह है कि नशे के खिलाफ आयोजित रैली के लिए सोलन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने सैकड़ों विद्यार्थी रैली में भाग लेने के लिए ठोडो मैदान सोलन करीब सुबह 9:00 बजे से आना शुरू हो गए थे।

मुख्यमंत्री का यहां का प्रस्तावित कार्यक्रम 11:20 का था जबकि कार्यक्रम करीब 12 बजे से शुरू हुआ जो करीब 1:35 पर खत्म हुआ। मैदान में विद्यार्थियों के लिए कोई भी टेंट या पेयजल सुविधा नहीं थी। विद्यार्थी सुबह से बीना पानी पीए तपती धूप में बैठे रहे। वहीं प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य लोग मंच पर छाव में आराम से चाय की चुसकी लेते हुए दिखाई दिए। हालांकि बच्चों को तपती धूप में देख सीएम ने यह बात मंच से जरूर बोली कि बच्चे धूप में तप रहे हैं पर मंच से बोली जा रही बात को उनके लिए सुनना बहुत आवश्यक है। कहा कि यह रैली युवाओं व विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अपने रविवार के प्रस्तावित दौरे पर सुबह करीब 10:50 पर सोलन के लोनिवि विश्राम गृह पहुंचे। यहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विश्राम गृह में उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। इसके बाद सीएम ने सोलन के पुराने एसपी ऑफिस में महिला थाना का भी शुभारंभ किया। यह जिला का दूसरा महिला थाना है। इसमें महिलाएं अपनी शिकायत को बिना किसी भय के रख सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें