फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व बीजेपी पार्टी ने दोनों महत्वपूर्ण पदों को कब्जाने का खाका किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की खाली कुर्सी पर 22 अक्तूबर को ताजपोशी की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने पाले में दोनों महत्वपूर्ण पदों को कब्जाने का खाका तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद पर किसी युवा चेहरे को मौका दिया जाएगा जबकि उपाध्यक्ष पद पर फिर से पूर्व उपाध्यक्ष को मौका देने की पूरी तैयारी है। इस समय कांग्रेस के सभी 13 बीडीसी सदस्य एकजुट हैं और भाजपा के खेमे में सेंधमारी करने की फिराक में है। अगर भाजपा की ओर से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश करने वालो की बात की जाए तो अभी तक अध्यक्ष पद पर ही सहमति बन पाई है।

इस पद पर करीब तीन वर्ष पूर्व अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में खड़े उम्मीदवार पर ही विश्वास जताया जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर दोफाड़ साफ दिखाई दे रही है। इस कारण उपाध्यक्ष पद से किसे उतारा जाएगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुनिहार बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर किसकी ताजपोशी होती है, यह 22 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में पता चल जाएगा कि प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा को कामयाबी मिलती है या फिर अर्की विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व अर्की कांग्रेस के बड़े लीडर इस सीट को नगर पंचायत अर्की की तरह बचाने में फिर से कामयाब होंगे।
विज्ञापन


ऊंट किस करवट बैठेगा ये सोमवार को पता चल जाएगा। कोरम पूरा होगा या फिर इस चुनाव को आगे के लिए धकेल दिया जाएगा। भाजपा मंडलाध्यक्ष बाबू राम पंवर ने अपनी रणनीति को समय के साथ कल ही तय करने की बात कही। कांग्रेस मंडलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि उनके सभी बीडीसी सदस्य एकजुट हैं और सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होगी।
विज्ञापन


वहीं चुनाव अधिकारी एसडीएम अर्की छवि नांटा ने बताया कि सुबह 10 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरम पूरा होता है तो पहले नॉमिनेशन भरे जाएंगे और अगले एक घंटे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। यदि कोरम पूरा होता है तो कल ही कुनिहार बीडीसी के नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें