फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ डिपो को मिले दो इलेक्ट्रिक वाहन

विज्ञापन
electric van at nalagarh depot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन

औद्योगिक हब बीबीएन में अब इलेक्ट्रिक वैन भी सड़कों पर दौड़ेगी। प्रदेश में ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वैन की सुविधा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को भी मिल गई है। परिवहन निगम नालागढ़ डिपो को दो वाहन मिल चुके हैं। यह सात प्लस वन सीटर वैन है।

इस वाहन में 19 किलोवाट मोटर सहित 72 वोल्ट की बैटरी लगाई गई है। बैटरी को चार्ज करने में 8 घंटे लगते हैं और यह 60 किलोमीटर का सफर तय करती है। इलेक्ट्रिक वैन का नालागढ़ में दिसंबर, 2015 में बाकायदा ट्रायल भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद यह वैन परिवहन निगम नालागढ़ डिपो को मुहैया हुए हैं। वैन की विशेषता होगी कि इसमें न तो पेट्रोल और डीजल लगेगा, न ही उससे प्रदूषण फैलेगा। एचआरटीसी नालागढ़ प्रबंधन का कहना है कि इलेक्ट्रिक वैन को बद्दी से वर्धमान तक चलाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम नालागढ़ डिपो विवेक लखनपाल ने कहा कि नालागढ़ परिवहन निगम को दो इलेक्ट्रिक वैन मुहैया हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को प्रथम चरण में बद्दी से वर्धमान तक चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें