फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पांच ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया 30 साल का युवक, पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

Sun, 02 Mar 2025 10:49 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

जिला सोलन में पुलिस टीम ने एक 30 वर्षीय युवक से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए दोहरी दीवार के पास मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना मिली कि सचिन ठाकुर नामक युवक सोलन शहर में चिट्टा बेचने की फिराक में है और यदि इसी समय उसकी तलाशी ली जाए तो उससे चिट्टा बरामद हो सकता है।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक जिसका नाम व पता सचिन ठाकुर निवासी गांव दामकड़ी जिला सोलन उम्र 30 वर्ष है उसकी तलाशी ली। जिसमें करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्वेषण के दौरान उक्त आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें