फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का MMS बनाकर दोस्तों को बांट दिया

Thu, 30 Jan 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक कलियुगी पति ने अपनी ही पत्नी का एमएमएस बना डाला। उसने अपने अंतरंग लम्हों को अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर शेयर भी किया।
विज्ञापन


पत्नी के विरोध पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जुबान बंद रखने की चेतावनी दी।

परिजनों से हिम्मत पाकर महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

'दोस्तों को बांट दिया है MMS'

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता की अपने पति से कुछ अरसे से अनबन चल रही है। महिला तलाक चाहती है और उसका पति साथ रहने की जिद कर रहा है।

पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसके पति का रवैया हिंसात्मक रहा है। छोटी-छोटी बात पर उसे पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है।

अत्याचारों से तंग आकर उसने तलाक मांगा, लेकिन वह तलाक को राजी नहीं हुआ। आरोप है कि उसके पति ने पहले ही अंतरंग लम्हों का MMS बनाकर अपने पास रखा है। उसे अपने दोस्तों के फोन पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, जांच अधिकारी और कार्यकारी चौकी प्रभारी सोलन कमल कुमार ने कहा कि शिकायत पर पुलिस ने धारा 506 के तहत मुकदमा कायम किया है।

पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। इसके बाद ही आगामी धाराएं जुड़ेंगी।

पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही असलियत से पर्दा उठ पाएगा। उसके बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें