फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Shimla: कुफरी, ठियोग में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में उत्साह, ठंडक में बढ़ोतरी

Sun, 08 Dec 2024 07:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

रविवार को ठियोग और कुफरी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के दौरान पर्यटक स्नोमैन बनाते, स्नोबॉल फाइट करते और स्लेजिंग का मजा लेते नजर आए।
विज्ञापन
शिमला के कुफरी में हुआ हिमपात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग और कुफरी में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच रोमांच और उत्साह की लहर पैदा कर दी है। सफेद बर्फ की चादर से ढके हुए पहाड़ और पेड़-पौधे इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक मनमोहक बना दिया। दूर-दूर से आए पर्यटक इस खूबसूरत नजारे का आनंद लिया।

विज्ञापन


पर्यटकों के लिए कुफरी हमेशा से एक लोकप्रिय स्थल रहा है, लेकिन बर्फबारी के साथ इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बर्फबारी के दौरान पर्यटक स्नोमैन बनाते, स्नोबॉल फाइट करते और स्लेजिंग का मजा लेते नजर आए। बच्चे और युवा इस मौसम का खासतौर पर आनंद ले रहे हैं। कुछ पर्यटक घुड़सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं, तो कुछ बर्फ में तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त हैं।

Trending Videos

बर्फबारी के कारण ठियोग का तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। कुफरी में पर्यटक भारी जैकेट, दस्ताने, टोपी और ऊनी कपड़ों में खुद को लपेटे नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए चाय और कॉफी की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय खाने-पीने के स्टॉल्स पर भी पर्यटकों की अच्छी खासी रौनक है।

इस बर्फबारी ने न केवल पर्यटकों को आकर्षित किया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी खुश कर दिया है। गर्म कपड़ों, चाय और स्नैक्स की बिक्री में इजाफा हुआ है। साथ ही, गाइड और घुड़सवारी सेवा प्रदाताओं को भी अधिक पर्यटक मिल रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। बर्फीले नजारों और रोमांचक गतिविधियों के कारण कुफरी पर्यटकों के लिए सर्दियों का सबसे यादगार स्थल बनता जा रहा है।
विज्ञापन

कुफरी की यह बर्फबारी केवल पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव नहीं है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए भी आर्थिक दृष्टि से एक वरदान साबित हो रही है। हर साल यहां की बर्फबारी हज़ारों लोगों को आकर्षित करती है, जो इस प्राकृतिक सौंदर्य का हिस्सा बनकर इसे हमेशा के लिए अपनी यादों में संजो लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें