आने वाले दो दिनों तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। उसके बाद 27 फरवरी से फिर से मौसम खराब होगा।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
इस दौरान निचले और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला में बादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच ठंडी हवाएं चलती रहीं।
पर्यटन नगरी मनाली सहित कल्पा और केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है, जबकि अन्य प्रमुख शहरों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस ने नीचे दर्ज किया गया।
शिमला का न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 3.2, कल्पा -2.8, धर्मशाला 6.4, ऊना 7.6, नाहन 7.0, केलांग -9.7, पालमपुर 5.5, डलहौजी 5.0, सोलन 4.0, चंबा 5.3, मनाली -1.6, कांगड़ा 6.6, बिलासपुर 8.8 और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 27 और 28 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों तक मौसम खराब रहने के बाद फिर से मौमस के साफ होने का पूर्वानुमान है।