फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन सामान्य रहेगा मौसम, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 24 Feb 2014 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में आने वाले तीन दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी के बाद ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


इन दो दिनों में बर्फबारी और बारिश के बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा। रविवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं।

उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ और बारिश रिकार्ड की गई। कल्पा में रविवार को 7.0 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा मनाली में 8, शूलिनी में 7, अंब में 5, संगड़ाह और सुंदरनगर में 4 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


इससे मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 3.1, सुंदरनगर 5.3, भुंतर 3.5, कल्पा -5.0, धर्मशाला 6.0, ऊना 7.0, नाहन 6.1, केलांग -8.6, पालमपुर 6.6, डलहौजी 2.0, सोलन 4.5, चंबा 3.5, मनाली -2.6, कांगड़ा 6.2, बिलासपुर 8.4 और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात को भी ऊंचाई वाले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें