फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बर्फबारी, अब साफ होगा मौसम

Sat, 08 Feb 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हुई बर्फबारी से पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली, कुफरी सहित चंबा, स्पीति, किन्नौर में भारी हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद हिमाचल में ग्रामीण सड़कों सहित 115 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। राज्य परिवहन निगम के दर्जनों रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


किन्नौर के युला में हिमखंड की चपेट में दो मकान और एक सेब का बगीचा आया है। घरों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बगीचा नष्ट हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली करवाकर लोगों को दूसरे स्थानों में शिफ्ट कर दिया है।

उदयपुर के निकट सलपट में हिमखंड लुढ़कने से चिनाब नदी का प्रवाह रुक गया है। इससे कृत्रिम झील बननी शुरू हो गई है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि इस झील के किसी तरह का खतरा नहीं हैं। चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


आधा दर्जन मार्गों पर आवाजाही ठप है। किन्नौर में यातायात तथा पूह और भावावैल में बिजली आपूर्ति ठप है। शिमला और चंडीगढ़ के लिए बसें टापरी से भेजी जा रही हैं। नारकंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त है।

यहां करीब 50 सड़कें बंद हैं। निगम की 16 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हैं। कांगड़ा में धौलाधार रेंज पर पिछले दो दिन से लगातार बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बताया कि बर्फबारी से अगले 24 घंटे में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम के अधिकतर क्षेत्रों में साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें