केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नाहन में जोन स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला मॉडल नाहन में जोन स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जोन प्रभारी मंजू चौहान ने की। इस रंगोत्सव कार्यक्रम मेंं स्थानीय पाठशाला समेत चबाहां, कन्या स्कूल, कैंट और धौण स्कूल से आए 20 बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान हुई कैलीग्राफी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला कन्या नाहन की पांचवीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी ने जीत दर्ज की। कार्ड मेकिंग स्पर्धा में चबाहां स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा अंशिका और लोक नृत्य में छात्र स्कूल नाहन की छात्राएं वंशिका और सृष्टि प्रथम रहे।
इस कार्यक्रम का निरीक्षण बीईईओ नाहन पूर्ण चंद पंवार और शमशेर स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने किया। राजकुमार चौहान ने कहा कि प्रशासनिक हैड होने के नाते उनका यह प्रथम प्रयास रहा। उन्होंने बताया कि दो स्कूलों में टीजीटी भी नियुक्त किए गए हैं।
इस मौके पर सीएचटी चबाहां सुरेंद्र सिंह, सीएचटी कन्या नाहन नरेंद्र मोहिल, सीमा शर्मा, नीतू, दुग्गल, हिमानी, नीलम कुमारी, आशा शर्मा, मोनिका व तनुज कुमार आदि मौजूद रहे। चयनित प्रतिभागी अब खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो कि केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कन्या नाहन में 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी।
.....संवाद