फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिंदगी रिर्टन जनसहयोग से बनाएगी दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्तासचित्र-
विज्ञापन

पांवटा साहिब उपमंडल में 10 साल की लड़की के साथ सामने आया है दुष्कर्म का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल में हाल ही में 10 साल की बच्ची के साथ पेश आए कथित दुष्कर्म मामले में जिंदगी रिर्टन संस्था ने जनसहयोग से परिवार की मदद का बीड़ा उठाया है।

नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पदाधिकारी संजीव शर्मा और प्रदीप चौहान ने बताया कि पीडि़ता के परिवार की हालत बहुत दयनीय है। लड़की की मानसिक स्थिति भी सही नहीं है। उसे बेहतर काउंसलिंग की जरूरत है। परिवार इतना गरीब है कि खाने और रहने तक की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी संस्था परिवार के निरंतर संपर्क में है। परिवार को किसी ने एक छोटा सा कमरा रहने के लिए उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि संस्था ने जनसहयोग से उनके लिए घर बनाने का निर्णय लिया है। कई लोग इसके लिए आगे भी आए हैं। इससे पूर्व संजीव शर्मा ने कहा कि वह पहले भी कई लोगों की जिंदगी बचाने के लिए काम कर चुके हैं। इसमें कैंसर पीडि़तों को 21 हजार, एक लाख रुपये, 51 हजार रुपये की राशि देने के अलावा अन्य लोगों को की मदद भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें