फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवा महोत्सव समूह-1 की चार प्रतियोगिताओं में चमके नाहन कॉलेज के छात्र

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में प्राचार्य के साथ युवा महोत्सव समूह-1 के विजेता प्रतिभागी।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


प्राचार्य ने दी बधाई, बोले- वार्षिक समारोह में इस उपलब्धि के लिए छात्र होंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन ने राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह-1 में चार प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय में 13 से लेकर 15 अक्टूबर तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में कॉलेज के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

महाविद्यालय में समूह-1 समिति की समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि वाग्मिता में भी बीए द्वितीय वर्ष की शीतल ने द्वितीय, कार्टूनों में बीए तृतीय वर्ष के सत्यम, पेंटिंग में बीए प्रथम वर्ष की एकता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुनील, नवीन और पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने इस गौरवमयी सफलता के लिए विजेताओं, समूह वन समिति समन्वयक प्रो. रीना चौहान, सदस्य प्रो. रजत, प्रो. ट्विंकल, प्रो. अनिता, प्रो. दिव्या, प्रो. जय चंद, लैब अटेंडेंट बचना राम और समस्त महाविद्यालय को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. डॉ. विवेक नेगी, डॉ. यशपाल, प्रो. भारती, डॉ. पंकज चांडक प्रो. प्रवेश मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें