फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह-1 शुरू

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में युवा महोत्सव समूह-1 के दौरान वाद-विवाद स्पर्धा में भाग लेती एक छात्रा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



युवा महोत्सव में प्रदेश के 65 महाविद्यालयों के 600 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव (समूह-1) का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा रहे। अतिथियों का स्वागत प्रो. भारती ने शॉल, हिमाचली टोपी और बैज भेंट कर किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि इस युवा महोत्सव में प्रदेश के 65 महाविद्यालयों के लगभग 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने सभी समितियों एवं स्वयंसेवकों के समन्वय को सराहनीय बताया और कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन समन्वयक आचार्य डॉ. देवराज शर्मा, संयोजक डॉ. विवेक नेगी और आयोजन सचिव आचार्य रीना चौहान के निर्देशन में उद्घाटन समारोह हुआ। मंच संचालन डॉ. जयचंद और डॉ. दीपा चौहान ने किया।
विज्ञापन


पहले दिन वाग्मिता, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी (प्रथम चरण) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आयोजन सचिव आचार्य रीना चौहान ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना और सांस्कृतिक एकता को सशक्त बनाना है।

इस मौके पर मुख्यातिथि एलआर वर्मा, डॉ. पंकज चांडक, ओएसए अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पीटीए अध्यक्ष राजीव ठाकुर, पूर्व प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार भारद्वाज, डॉ. प्रेम राज भारद्वाज और सीएससीए अध्यक्ष शिवानी चौहान मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. पंकज शर्मा, प्रो. इंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. सुदर्शन पाल सिंह, प्रो. राजन कुमार मलिक, डॉ. मलकीत सिंह एवं डॉ. नंदूरी राजगोपाल शामिल रहे।
विज्ञापन


-संवाद

नाहन कॉलेज में युवा महोत्सव समूह-1 के दौरान वाद-विवाद स्पर्धा में भाग लेती एक छात्रा। संवाद

नाहन कॉलेज में युवा महोत्सव समूह-1 के दौरान वाद-विवाद स्पर्धा में भाग लेती एक छात्रा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें