संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। आदर्श नवयुवक मंडल कल्याड़ी ने नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत वीरवार को फिटनेस दिवस आयोजित किया।
इस अवसर पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्रोंदवाली के जतिन ने पहला, धगेड़ा के अमित ने दूसरा और ददाहू के जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि सुनील कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।