सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर) : संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल जिला महासचिव रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान से उनके शिलाई प्रवास के दौरान मिला। सर्वप्रथम संघ ने पटवारी एवं कानूनगो को जिला कैडर में रखने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया तथा इसके साथ ही इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तथा समस्त मन्त्रीमण्डल, व अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही संघ ने उद्योग मंत्री को संघ की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया, जिसमें पटवारी एवं कानूनगो को इंटरनेट, जिला सिरमौर में पटवारी, कानूनगो व चौकीदार के रिक्त पदों को भरने, सी श्रेणी के सब डिवीजन में रिकॉर्ड रूम अधिसूचित करने, पटवारी एवं कानूनगो के पदोन्नति नियमों में संशोधन करने आदि मुख्य मांगो को रखा गया। इस मौके पर राज्य प्रतिनिधि विनोद तोमर, शिलाई इकाई महासचिव कुंदन सिंह व आशिमा, अजय, रेखा, वीरेंद्र कपूर, जगदीश शर्मा, प्रदीप नेगी, सुरेश तोमर आदि उपस्थित रहे।