सराहां(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल शिकोर के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा के नेतृत्व में यूथ एवं स्काउट क्लब ने एक परिचयात्मक दौरा किया। यह परिचयात्मक दौरा एडवेंचर कैंप रॉक्स रिजॉर्ट का रखा गया। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधि की अत्यंत आवश्यकता होती है। इस तरह के परिचयात्मक दौरे बच्चों के जीवन में बदलाव लाते हैं। इस दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने कई खेल गतिविधियों में भी भाग लिया।