इलाज के लिए बैंक से रुपए लेकर आ रही दंपति को लुटेरों ने बनाया निशाना, थूक फेंका फिर उड़ा डाले ढाई लाख रुपए
मुजफ्फरपुर में पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरों ने दिन दहाड़े आर्मी जवान की पत्नी से उड़ाए ढाई लाख रुपए।पहले फेंके थूक और फिर महिला के हाथ से पैसे से भरा हुआ रुपए लेकर फरार हो गया।मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना के कलमबाग चौक मेन रोड के पास की बताई गई है।मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना की पीड़िता महिला ने बताया कि उसके घर में एक सदस्य बीमार चल रहे हैं और उनके इलाज के लिए रूपया की जरूरत थी।जिसके बाद आज सेंट्रल बैंक माड़ीपुर की शाखा से ढाई लाख रुपए निकाले और फिर पेपर लेने के लिए कलमबाग चौक के HDFC बैंक गए थे इसी दौरान में निकलने के बाद ब्लैक पलशर बाइक सवार दो लुटेरे आए और फिर नजदीक में आ कर थूक फेंका।जिसको देख हम लोग रुके इसी दौरान में मौके का फायदा उठा कर। मेरे हाथ में रखे हुए रुपया और मोबाइल की पर्स लेकर भाग गए।जिसके बाद मैं वहां के आस पास के लोगो से बदमासो का पीछा करने के लिए कहा अगर कोई करता तो पकड़े जाते।जिसके बाद मैने इस मामले की जानकारी पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पूरे इलाके में एसडीपीओ टाउन वन सीमा देवी ने बताया कि बैंक से रुपए लेकर निकले एक दंपति को बदमासो ने निशाना बनाया है। करीब ढाई लाख रुपए और एक मोबाइल फोन को लेकर बदमाश भाग गए हैं।मामले की जांच किया जा रहा कोढा गिरोह के सदस्य के द्वारा घटना को अंजाम दिया जाने की आशंका है।आस पास में लगे हुए CCTV सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है जल्द ही बदमाश पकड़े जायेगा।
थूक फेंक कर लूटे ढाई लाख
थूक फेंक कर लूटे ढाई लाख
थूक फेंक कर लूटे ढाई लाख