बेहड़ेवाला में ग्रामीणों ने योग किया और फिटनेस मंत्र जाना
योग प्रशिक्षिका मोक्षिका पुंडीर ने बताए योग करने के लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला में ग्रामीणों ने योग किया। शरीर को स्वस्थ रखने में योग की भूमिका अहम रहती है। इस दौरान योग प्रशिक्षिका मोक्षिका पुंडीर ने स्वस्थ शरीर रखने के लिए योगाभ्यास के लाभ भी बताए गए।
योग सीखने पहुंची रेखा ठाकुर, राजेश, दिनेश, बबली, सुशांत व कमलेश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से योगाभ्यास करवाया जा रहा है। सुबह भ्रमण पर तो रोज निकलते थे लेकिन, ज्यादा योगाभ्यास नहीं कर पाते थे। अब पिछले कुछ दिनों से योगा प्रशिक्षिका के माध्यम से रोज योग का अभ्यास जारी है। इसके बाद धीरे-धीरे फिटनेस का स्तर ठीक होने लगा है। सुबह भ्रमण के बाद आधा या एक घंटे रोज योग करने के फायदे महसूस भी होने लगे हैं। शुरू में योग सीखने वालों की संख्या कम रहती थी। अब धीरे-धीरे योग करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को भी विभिन्न शारीरिक योगाभ्यास करवाए गए।
संवाद
...