फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव की वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंबोया स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में कोटड़ी व्यास स्कूल और चित्रकला में खोडरी माजरी की सृष्टि ने मारी बाजी
विज्ञापन

एसडीएम द्विज गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत, निर्णायक मंडल के सदस्य भी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के तहत नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में आयोजित वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास और चित्रकला में खोडरी माजरी की सृष्टि ने बाजी मारी। समापन पर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं के लिए कोलर से किल्लौड़ तक के क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया था। पहले चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों ने अंतिम मुकाबले में जगह बनाई। संचालन समिति के सदस्य जीवन जोशी और अजय शर्मा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘जेन-जी का आक्रोश व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि उसकी अपनी अकर्मण्यता का परिणाम है’ रखा गया था। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘पर्यावरण संरक्षण : उज्ज्वल भविष्य की ओर’ विषय पर चित्र बनाए, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छह चरणों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर ने द्वितीय और डिवाइन विजन स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डॉ. उषा जोशी, डॉ. प्रेमपाल ठाकुर और अश्वनी वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगानी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किल्लौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन अयूब खान, दीपक जोशी, प्रतिभा पांडे और पूर्ण तोमर ने किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोडरी माजरी की सृष्टि ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण की निशिका ने द्वितीय और द एशियन स्कूल पांवटा साहिब की अंशिव नेकराम आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संगीता पुंडीर, विशारद सिंह, विनोद कपूर और प्रीति चौधरी निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन

समापन अवसर पर एसडीएम द्विज गोयल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में योगदान देने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें