फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेतरतीब पार्किंग से पांवटा शहर में बढ़ रही जाम की समस्या

विज्ञापन
पांवटा साहिब मुख्य बाजार में वाहन मार्ग पर पार्क कर लोग खरीददारी करने चले जाने से लग रहे जाम। स
विज्ञापन
मुख्य बाजार, कन्या स्कूल मार्ग और संपर्क गलियों में नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़े कर खरीदारी करने चले जाते हैं लोग, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहर में बेतरतीब पार्किंग आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। वाई प्वाइंट से मुख्य बाजार, खेल मैदान, विश्राम गृह होते हुए कन्या स्कूल तक नो पार्किंग जोन में भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
खासकर मुख्य बाजार में कई लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर खरीदारी के लिए चले जाते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने मुख्य बाजार में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने और शाम के समय चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय समाजसेवी एसएस गुप्ता, एसएस मेहता, रघुवीर सिंह कपूर, अजय ठाकुर, राजेंद्र सिंह, राजू, रमेश शर्मा, रमजान और जगत सिंह ने कहा कि शहर के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करना समय की आवश्यकता है। उनका कहना है कि पांवटा साहिब उन चुनिंदा शहरों में शामिल है, जहां लोगों को निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
गुरुद्वारा साहिब के सामने संगतों के लिए अलग पार्किंग बनाई गई है, जबकि मेला मैदान में करीब 75 लाख रुपये की लागत से विकसित इंटरलॉक टाइल वाली पार्किंग में एक साथ लगभग 500 छोटे-बड़े वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान में वकीलों और नगर परिषद कर्मचारियों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था है।
इसके बावजूद एनएच-07 के वाई प्वाइंट से वाल्मीकि चौक, मस्जिद गली, अस्पताल परिसर, सार्वजनिक शौचालय, नगर परिषद खेल मैदान, विश्राम गृह, कन्या स्कूल और तिब्बती मार्केट संपर्क मार्ग तक सैकड़ों वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे हैं। इससे कई बार लंबा जाम लग जाता है और बाहरी राज्यों से आने वाली संगतों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत सिंह कंवर ने बताया कि समय-समय पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो वाहन चालक सड़क पर जाम लगाकर आम जनता की परेशानी का कारण बनेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें