फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं ने जानी बच्चा गोद लेने की संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया

विज्ञापन
संगड़ाह में कार्यक्रम के दौरान एडॉप्शन सामग्री प्रचार सामग्री के साथ महिलाएं।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संगड़ाह में महिलाओं को दिया सुरक्षित कानूनी गोद प्रक्रिया का प्रशिक्षण

संगड़ाह/नाहन(सिरमौर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संगड़ाह में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी दत्तक ग्रहण.., विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत) संतोष कुमारी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि बच्चा गोद लेने की संपूर्ण प्रक्रिया अब केवल ऑनलाइन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इच्छुक आवेदक केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने सचेत किया कि किसी भी बिचौलिए, एजेंट या अस्पताल के झांसे में आकर बच्चा गोद लेना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं को आवेदन के लिए जरूरी कागजातों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही एडॉप्शन से संबंधित पठन सामग्री वितरित की गई ताकि वे ग्रामीण स्तर पर निसंतान दंपतियों को सही राह दिखा सकें।

सुपरवाइजर तुलसा चौहान ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इस संवेदनशील जानकारी को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें